Target Tv Live

ग्राम चौपाल: जन समस्याओं के निस्तारण का प्रभावी मंच

ग्राम चौपाल: जन समस्याओं के निस्तारण का प्रभावी मंच

विशेष रिपोर्ट : अवनीश त्यागी 

त्तर प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास की दिशा में निरंतर प्रयासरत है, और इसी कड़ी में “ग्राम चौपाल” एक सफल नवाचार साबित हो रही है। उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में संचालित इस पहल के तहत प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड की दो ग्राम पंचायतों में प्रत्येक शुक्रवार को चौपालों का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को उनके द्वार पर ही समाधान प्रदान करना है।

सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी पहल

ग्राम चौपालों ने अब तक 01 लाख 24 हजार से अधिक बैठकों का आयोजन कर 04 लाख 67 हजार से अधिक शिकायतों/समस्याओं का निस्तारण किया है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में न केवल प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत कर रही है, बल्कि सरकारी योजनाओं की प्रभावशीलता भी बढ़ा रही है।

पिछले शुक्रवार को आयोजित 1313 ग्राम चौपालों में 3539 मामलों का निस्तारण किया गया, जबकि 71 हजार से अधिक ग्रामीणों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस दौरान 3213 ब्लॉक स्तरीय अधिकारी और 5765 ग्राम स्तरीय कर्मचारी उपस्थित रहे, जिससे इस कार्यक्रम की प्रशासनिक गंभीरता भी स्पष्ट होती है।

ग्राम चौपालों से सरकारी योजनाओं को गति

ग्राम चौपालों के आयोजन से यह सुनिश्चित हो रहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के लाभार्थियों का चयन पारदर्शिता के साथ हो। श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि नए मानकों के अनुरूप पात्र लाभार्थियों का चयन ग्राम चौपालों के माध्यम से सुनिश्चित किया जाए। यह पहल ग्रामीण विकास को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होगी।

ग्रामीण विकास के लिए बहुआयामी लाभ

ग्राम चौपालों से केवल व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान ही नहीं हो रहा, बल्कि सार्वजनिक हित के मुद्दों पर भी तेजी से कार्य हो रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत गांवों में सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे स्वच्छता अभियान को भी बल मिल रहा है। इसके अलावा, सरकार द्वारा इन चौपालों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक लोग जागरूक होकर अपनी समस्याओं को रख सकें।

भविष्य की संभावनाएं

ग्राम चौपालों की सफलता यह दर्शाती है कि यदि प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित किया जाए, तो जमीनी समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है। इस पहल के निरंतर क्रियान्वयन से न केवल ग्रामीण प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी, बल्कि सरकारी योजनाओं की पहुंच भी अधिक प्रभावी होगी।

ग्राम चौपाल अब केवल समस्याओं के समाधान का मंच नहीं, बल्कि ग्राम्य विकास की नई धारा बन रही है, जिससे उत्तर प्रदेश के गांवों में प्रशासनिक सुधार और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का एक नया युग आरंभ हो रहा है।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें