Target Tv Live

मिशन शक्ति (फेज-05) के तहत बलरामपुर पुलिस चला रही जागरूकता अभियान

मिशन शक्ति (फेज-05) के तहत बलरामपुर पुलिस चला रही जागरूकता अभियान

बलरामपुर।  महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत बलरामपुर पुलिस द्वारा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला बीट पुलिस अधिकारी सक्रिय रूप से अभियान का संचालन कर रही हैं।

इस अभियान के तहत गांवों, कस्बों, स्कूलों, कॉलेजों और बस स्टैंड जैसी सार्वजनिक जगहों पर चौपालों का आयोजन कर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा उपायों की जानकारी दी जा रही है। पुलिस अधिकारी महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं का निस्तारण भी कर रही हैं।

अभियान के दौरान महिलाओं को वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही, गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा के कानूनी प्रावधान और महिलाओं के अधिकारों पर जागरूकता बढ़ाने के लिए पम्पलेट वितरित किए जा रहे हैं।

पुलिस द्वारा इस अभियान के तहत महिलाओं को “शक्ति दीदी” के रूप में जोड़कर आत्मनिर्भर और सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है। बलरामपुर पुलिस की यह पहल महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही है।

– बलरामपुर से रिपोर्ट

Leave a Comment

यह भी पढ़ें