छह माह पुराने फायरिंग मामले में पुलिस का एक्शन, दो आरोपी गिरफ्तार; तमंचा और खोखा कारतूस बरामद
बिजनौर में चांदपुर पुलिस की कार्रवाई, एक मई को मेहदूदनशो गांव में दो पक्षों के बीच हुई थी फायरिंग
अवनीश त्यागी | Target TV Live
बिजनौर (अवनीश त्यागी)। चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मेहदूदनशो में करीब छह माह पहले हुए फायरिंग और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस भी बरामद किया है। दोनों आरोपी घटना के बाद से इस मामले में वांछित चल रहे थे।
पुलिस के अनुसार, घटना एक मई 2026 की है। ग्राम मेहदूदनशो में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान दोनों तरफ से जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की गई। घटना में जान से मारने की धमकी देने और लोगों की जान को खतरा पैदा करने के आरोप भी लगाए गए थे।
इस मामले में चांदपुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 715/26 दर्ज किया गया था। पुलिस ने कासिम, नवेद, मुशीर, नदीम, नसीम, फैजान, अलताब, अमन, इकरार और नावेद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और सीएल एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
छह माह बाद पुलिस ने दबोचे दो आरोपी
पुलिस के मुताबिक, 19 नवंबर को चांदपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमे में वांछित चल रहे कासिम पुत्र नसीम और नवेद पुत्र नसीम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी ग्राम मेहदूदनशो के रहने वाले हैं।
गिरफ्तारी के दौरान कासिम के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि बरामद तमंचा इसी घटना में इस्तेमाल किया गया था। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इन पुलिसकर्मियों ने की कार्रवाई
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक पुष्पेन्द्र राठी, कांस्टेबल सचिन कुन्डु, कांस्टेबल सागर कुमार और कांस्टेबल प्रिन्स संसरवाल शामिल रहे।
अवनीश त्यागी | Target TV Live











