Target Tv Live

नगर पालिका द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन, फगुवा गीतों और रासलीला ने मोहा मन

नगर पालिका द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन, फगुवा गीतों और रासलीला ने मोहा मन

बलरामपुर। नगर पालिका द्वारा तुलसी पार्क में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें लोक संस्कृति और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। समारोह में भोजपुरी लोक गायकों ने फगुवा गीतों की शानदार प्रस्तुति दी, जबकि वृंदावन से आए कलाकारों ने रासलीला का भावपूर्ण मंचन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

समारोह के मुख्य अतिथि शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी और विशिष्ट अतिथि उदासीन संगत गेल्हापुर के महंत वृजानंद रहे। इसके अलावा सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, आरएसएस जिला प्रचारक जितेंद्र, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने गुलाल और अबीर लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के आयोजक नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि होली का पर्व सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे का संदेश देता है, जिसमें हर कोई अपने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे से मिलकर खुशियां बांटता है।

समारोह में आए अतिथियों ने भी होली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बताया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने गुझिया, ठंडाई और विभिन्न पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया

इस भव्य आयोजन में भाजपा जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी, अवध क्षेत्र के सह संयोजक विनय कुमार मिश्र, ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल, मनोज तिवारी, गैसड़ी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रिंस वर्मा, एमएलके महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जे.पी. पांडेय, संस्कार भारती जिलाध्यक्ष देव कुमार मिश्र, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता तिवारी सहित बड़ी संख्या में नगर के प्रतिष्ठित नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और नगर पालिका के इस आयोजन की सराहना की।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें