Target Tv Live

जमीनी विवाद में दंपति पर हमला, महिला गंभीर रूप से घायल

जमीनी विवाद में दंपति पर हमला, महिला गंभीर रूप से घायल

बलरामपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के तुलसीपुर रोड पर जमीनी विवाद को लेकर एक दंपति पर दबंगों ने हमला कर दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है, जिससे वे न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं।

पीड़ित के आरोप

पीड़ित धनंजय सिंह ने बताया कि 28 जनवरी की रात करीब 8:30 बजे संजय सिंह पुत्र अशोक कुमार सिंह ने पुरानी जमीन की रंजिश के चलते उनकी पत्नी रीता सिंह से गाली-गलौज की और उन पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने घर में खड़ी बुलेट मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। जब धनंजय सिंह ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया। हमले में रीता सिंह के सिर पर गंभीर चोटें आईं, और खून बहने लगा।

नगर कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार

घटना के तुरंत बाद पीड़ित दंपति ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। हालांकि, पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस ने कई घंटे बीत जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। मुकदमा तो दर्ज कर लिया गया है, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे पीड़ित परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर है।

रीता सिंह ने कहा, “हमारी शिकायत पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। मैं कल भी थाने गई थी और आज भी गई, लेकिन हमें सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है।”

कोतवाली प्रभारी शैलेश सिंह कहा 

पुलिस इस मामले में नगर कोतवाली प्रभारी शैलेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच-पड़ताल जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से जल्द न्याय दिलाने की मांग की है, ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें