Target Tv Live

विश्व शांति की कामना से रामचरितमानस पाठ व भंडारे का आयोजन

विश्व शांति की कामना से रामचरितमानस पाठ व भंडारे का आयोजन


BULNDSHAHAR. अनूपशहर क्षेत्र के गांव रोरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर रामचरितमानस अखंड पाठ का समापन हवन और भंडारे के साथ किया गया। इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य गांव और क्षेत्र की समृद्धि के साथ विश्व शांति के लिए प्रार्थना करना था।

मंगलवार को संपन्न हुए इस कार्यक्रम में पंडित रामदत्त शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ यजमान ठा. इंद्रपाल सिंह राघव और धर्मेंद्र सिंह राघव को हवन में आहुतियां डलवाईं। इस दौरान उनके परिवार ने भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

हवन के पश्चात भगवान श्रीराम की भव्य आरती की गई, जिसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की।

इस मौके पर गांव के प्रमुख लोग, जिनमें ज्ञानेंद्र सिंह राघव, दीपक कुशवाह, राजकुमार शर्मा, प्रवेंद्र शर्मा, दीक्षेनद्र सिंह, प्रेमपाल, मनोज, रायसिंह प्रधान, और महावीर पाल शामिल थे, उपस्थित रहे।

इस धार्मिक आयोजन ने गांव में आपसी सद्भाव और शांति का माहौल बनाया। ग्रामीणों ने इस तरह के आयोजनों को निरंतर जारी रखने की अपील की।

(रिपोर्टर: किशोरी लाल शर्मा)

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें