Target Tv Live

“अतीत कितना भी अंधकारमय हो…”: वाल्मीकि जयंती पर राकेश भारद्वाज का बड़ा संदेश

श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, बहेड़ी ब्रह्मनान में उमड़ा आस्था का सैलाब

 मुरादाबाद के बहेड़ी ब्रह्मनान में आदि कवि महर्षि वाल्मीकि का प्रकट्योत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया गया। इंजी. राकेश भारद्वाज ने वाल्मीकि के संदेश को अपनाने का आह्वान किया। पढ़ें पूरी खबर TargetTvLive पर।

 

मुरादाबाद। अमरकृति वाल्मीकीय रामायण महाकाव्य के रचयिता, संस्कृत साहित्य के आदि कवि महर्षि वाल्मीकि का प्रकट्योत्सव जनपद के कस्बा बहेड़ी ब्रह्मनान में बड़ी श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वीणावदिनी माँ सरस्वती एवं महर्षि वाल्मीकि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्प माल्यार्पण के साथ हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि इंजी. राकेश भारद्वाज ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि पुरुषोत्तम श्रीराम के समकालीन माने जाते हैं। उन्होंने आदि कवि की शिक्षाओं, कर्म, परिवर्तन, सत्य, प्रेम एवं बंधुत्व भाव को जीवन में अनुसरण करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, “महर्षि वाल्मीकि किसी एक जाति या धर्म के नहीं, बल्कि संपूर्ण मानव संस्कृति के लिए पूजनीय हैं। उनके जीवन से हमें यह महान प्रेरणा मिलती है कि किसी व्यक्ति का अतीत चाहे कितना भी अंधकारमय क्यों न हो, यदि वह सच्चे मन से प्रायश्चित कर सत्कर्म के मार्ग पर चल पड़े, तो वह समाज के लिए अनुकरणीय एवं महान प्रेरणास्रोत बन जाता है।”

कार्यक्रम के दौरान सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, जिसके बाद प्रसाद वितरण हुआ। पूरे वातावरण में भक्तिमय माहौल बना रहा।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रशासक अल्पना पंकज कुमार, चन्द्रपाल सिंह वाल्मीकि, इशान्त कुमार, शशि देवी, मूर्ती देवी, राजो देवी, लव वाल्मीकि, शेरसिंह पाल, राजू वाल्मीकि, डा. सुरेश कुमार मीणा, भीमसिंह पाल, रिजवान प्रधान, मुसर्रत अंसारी, रविन्द्र रूहेला आदि गणमान्य लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।

– अवनीश त्यागी, TargetTvLive

Leave a Comment

यह भी पढ़ें