Target Tv Live

बिजनौर में भुइयार समाज का बड़ा मिशन 27 सितंबर को युवाओं के लिए मेगा करियर काउंसलिंग शिविर, जानें क्या है पूरा प्लान!

बिजनौर में भुइयार समाज का बड़ा मिशन

27 सितंबर को युवाओं के लिए मेगा करियर काउंसलिंग शिविर, जानें क्या है पूरा प्लान!

TargetTvLive। रिपोर्ट: अवनीश त्यागी

बिजनौर। “शिक्षा ही वह अचूक हथियार है, जो समाज की दिशा औ दशा दोनों बदलकर राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त करती है।” इसी दूरदर्शी सोच के साथ भुइयार एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी ने युवाओं के भविष्य को पंख देने और समाज में नई चेतना जगाने के लिए एक ऐतिहासिक पहल की है।

कुटिया कॉलोनी स्थित सोसायटी के केंद्रीय कार्यालय पर आयोजित हाई-लेवल बैठक में आगामी 27 सितंबर को नांगल सोती के प्रसिद्ध वी. के. फार्म में एक विशाल ‘करियर काउंसलिंग व जन-जागरूकता महाशिविर’ आयोजित करने का बड़ा निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता सोसायटी अध्यक्ष राजेंद्र कुमार भुइयार ने की, जबकि मंच संचालन महामंत्री केशव शरण भुइयार के हाथों में रहा।

गांव-गांव पहुंचेगा शिक्षा का संदेश, कटेगी कुरीतियों की जड़: राजेंद्र भुइयार

बैठक में हुंकार भरते हुए सोसायटी अध्यक्ष राजेंद्र कुमार भुइयार ने कहा कि जब तक समाज का अंतिम बच्चा शिक्षित नहीं होगा, तब तक समग्र विकास का सपना अधूरा है। उन्होंने घोषणा की कि बच्चों को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी माहौल से जोड़ने के लिए ‘गांव-गांव शिक्षा संकल्प यात्रा’ चलाई जाएगी। इसके साथ ही, 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हर युवा का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने का भी संकल्प लिया गया।

सरकारी नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की मिलेगी सटीक राह

सोसायटी के कोषाध्यक्ष मास्टर तेजपाल सिंह ने कहा कि आज के दौर में प्रतिभा की कमी नहीं है, बल्कि सही दिशा और गाइडेंस का अभाव है। 27 सितंबर के शिविर में:

  • प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी: इस वर्ष आयोजित होने वाली विभिन्न विभागों की भर्तियों और परीक्षाओं की रणनीति बताई जाएगी।
  • सरकारी योजनाएं: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ युवाओं तक पहुँचाने का रोडमैप शेयर किया जाएगा।
  • शुरुआती नींव: बच्चों में बचपन से ही कॉम्पिटिटिव स्पिरिट विकसित करने पर जोर रहेगा।

महामंत्री केशव शरण के कंधों पर कमान, गठित हुई स्पेशल टॉस्क कमेटी

कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए महामंत्री केशव शरण भुइयार की अगुवाई में एक विशेष प्रचार-प्रसार और प्रबंधन समिति का गठन किया गया है। यह समिति ग्राउंड ज़ीरो पर जाकर घर-घर निमंत्रण और प्रचार का मोर्चा संभालेगी।

जनगणना और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में निभाएंगे सक्रिय भूमिका

वरिष्ठ समाजसेवी गिरिराज सिंह सहित तमाम वक्ताओं ने एक सुर में कहा कि शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ने के साथ-साथ युवाओं को देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और आगामी जनगणना में अपनी शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।

बैठक में उमड़ा सामाजिक दिग्गजों का हुजूम

इस रणनीतिक बैठक में सामाजिक उत्थान का संकल्प लेने वालों में मुख्य रूप से मास्टर तेजपाल सिंह भुइयार, योगेश कुमार, देशपाल, कामेंद्र सिंह, अमित कुमार, गुरदास सिंह, गिरिराज सिंह, मनोज कुमार भुइयार, उमेश कुमार भुइयार, दीपक भुइयार, हरिप्रकाश, टीकम सिंह, अनिल सिंह और राहुल सिंह समेत भारी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें