उच्च प्राथमिक विद्यालय इग्राह में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

मुरादाबाद। विकास खंड डिलारी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय इग्राह कंपोजिट में वार्षिकोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती वंदना से हुआ। विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक कुलदीप कुमार ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमर सिंह, एआरपी (सामाजिक विज्ञान) जितेंद्र कुमार, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह, ब्लॉक मंत्री आलोक कुमार मलिक सहित अन्य अतिथियों का चंदन तिलक लगाकर सम्मान किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने ज्ञानवर्धक लघु नाटिकाएं, देशभक्ति गीत, संगीतमय योग और प्रेरणादायक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें सभी ने खूब सराहा। एआरपी जितेंद्र कुमार ने छात्रों को और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के अध्यापक प्रेमपाल सिंह, आलोक कुमार, रूबी शर्मा, कौशल कुमार शर्मा, मीनाक्षी, शिखा रानी और शवाना परवीन ने छात्रों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने और अधिक से अधिक बच्चों के नवीन नामांकन के लिए अभिभावकों को जागरूक किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष राजीव कुमार यादव, वर्तमान अध्यक्ष ज्योति रानी सहित अशफाक हुसैन, प्रेम सिंह, हरि सिंह, राजकुमार, योगेंद्र पाल सिंह, मनोज कुमार, चंद्रपाल सिंह, कुसुम लता, प्रीति यादव, हिमांशु, अनुज, विनय कुमार, दीपू सिंह, सेफ राजा, अंशिका, यश जड़वाल, प्रियांक जड़वाल, अजय सिंह, कार्तिक कुमार, अवनी, तनिष्का, रितिका, हुसैन, रीवा और मो. रिहान समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।












