गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल घोषित, मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित
मुरादाबाद। वेब टेक्नो क्रिएशन द्वारा संचालित टीडीआई सिटी, रामगंगा विहार द्वितीय फेज स्थित गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। परीक्षाफल पाकर छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विद्यालय प्रशासन द्वारा अपनी-अपनी कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य ने मेधावी छात्रों को मेडल प्रदान कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की। इस कार्यक्रम में अभिभावक, शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भी भाग लिया और बच्चों को शुभकामनाएं दीं।
प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें आगामी कक्षाओं के लिए प्रेरित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर छात्र दैविक भारद्वाज के अभिभावक एवं उत्तर प्रदेश राज्य शिक्षक पं. राधेश्याम शर्मा ने विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल संस्कारित शिक्षा और समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए बच्चों को सर्वश्रेष्ठ शिक्षा प्रदान कर रहा है।
विद्यालय प्रशासन ने भी अभिभावकों को आश्वस्त किया कि स्कूल आगे भी छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु उच्चस्तरीय शिक्षा एवं नैतिक मूल्यों पर आधारित शिक्षा प्रणाली को जारी रखेगा।












