संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पर धामपुर में भव्य आयोजन

रिपोर्ट : इं.राकेश भारद्वाज
धामपुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 648वीं जयंती के उपलक्ष्य में नौरंगाबाद स्थित गुरु रविदास धर्मशाला में 10 से 12 फरवरी तक तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रजेश कुमार (टिल्लू) एवं बाबू सुधीर गोपाल करेंगे।
आयोजन कमेटी के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत 10 फरवरी, सोमवार को रात्रि 8 बजे सत्संग से होगी, जिसमें श्रद्धालु संत रविदास जी की वाणी का श्रवण करेंगे। 11 फरवरी, मंगलवार को दोपहर 12 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भक्तजन प्रसाद ग्रहण करेंगे। 12 फरवरी, बुधवार को सुबह 8 बजे पूजन के उपरांत शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी।
आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है। सत्संग कमेटी में संत राम सिंह, काली सिंह, होरी सिंह, धनपत सिंह, भूपेंद्र सिंह एवं मंगू सिंह फौजी शामिल हैं। भंडारा कमेटी में नरेश कुमार, चमन सिंह, श्रवण कुमार, राजेंद्र सिंह, कमल कुमार, युगल किशोर एवं चंद्रपाल सिंह अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। अखाड़ा कमेटी का कार्यभार गेंदा सिंह, नरेंद्र सिंह, इशांत सिंह, जगदीश सिंह एवं भूपाल सिंह को सौंपा गया है।
इसके अलावा, शोभायात्रा कमेटी में संत राम सिंह, जयप्रकाश सिंह, सोहनलाल, वेदप्रकाश, संजय सिंह एवं बलवीर सिंह शामिल हैं। पूजन का उत्तरदायित्व जयराम सिंह, राजपाल सिंह एवं सुंदर सिंह को दिया गया है, जबकि कोष कमेटी में रविंद्र सिंह, फूल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, गजेंद्र सिंह, अनिल कुमार एवं दिलावर सिंह फौजी रहेंगे।
आयोजन कमेटी के अध्यक्ष बाबू सुधीर गोपाल ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है, ताकि यह आयोजन भव्य और सफल हो सके।












