Target Tv Live

बिजनौर: पुलिस मुठभेड़ में पांच शातिर चोर गिरफ्तार, हथियार और नकदी बरामद

बिजनौर: पुलिस मुठभेड़ में पांच शातिर चोर गिरफ्तार, हथियार और नकदी बरामद

बिजनौर। थाना नांगल क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथियार, नकदी और चोरी के आभूषण बरामद किए हैं।

चोरी की योजना बना रहे थे बदमाश
पुलिस को सूचना मिली थी कि चंदौक से सुंगरपुर बेहड़ा जाने वाले मार्ग पर स्थित राजवाहे के पुल के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति चोरी की योजना बना रहे हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी की, तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी हरि सिंह के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, उसके चार अन्य साथियों को भी दबोच लिया गया।

तलाशी अभियान जारी, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 315 बोर के दो तमंचे, कारतूस, नकदी, चोरी के आभूषण और नकबजनी के उपकरण बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कई गांवों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

आपराधिक इतिहास की जांच, कानूनी कार्रवाई जारी
पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। इस संबंध में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

संजीव वाजपेई, अपर पुलिस अधीक्षक बिजनौर ने बताया कि पुलिस की सतर्कता से एक बड़े चोर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें