अनुज ढाका बने क्षेत्रीय महासचिव, युवा रालोद ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

बागपत: सामाजिक कार्यों और युवाओं के हित में सक्रिय भूमिका निभाने वाले अनुज ढाका को युवा राष्ट्रीय लोकदल (युवा रालोद) में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी ने उन्हें पटौली क्षेत्रीय महासचिव के पद पर नियुक्त किया, जिससे क्षेत्र में उनके समर्थकों और युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
नियुक्ति पत्र सौंपने के दौरान कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बागपत लोकसभा सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, राष्ट्रीय महासचिव सुखबीर सिंह गठिना, पूर्व मंत्री कुलदीप उज्जवल, जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर, युवा रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष आसिफ चौधरी, छपरौली विधायक अजय कुमार, बड़ौत नगर पालिका चेयरमैन अश्वनी तोमर, जिलाध्यक्ष राहुल धामा, नीरज पंडित प्रधान, संदीप प्रधान ढिकौली और यूथ आइकॉन ऋषभ ढाका सहित कई प्रमुख नेताओं ने अनुज ढाका को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
युवाओं के सशक्तिकरण पर देंगे जोर
अनुज ढाका ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा को मजबूती देने और युवाओं के उत्थान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि युवा देश की ताकत हैं और उनकी प्रगति से ही समाज का विकास संभव है।
उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र में युवा कार्यकर्ताओं में नया जोश देखने को मिल रहा है। माना जा रहा है कि अनुज ढाका की सक्रियता से युवा रालोद संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और क्षेत्र में पार्टी को मजबूती मिलेगी।












