Target Tv Live

बिजनौर में वेटरन्स डे का भव्य आयोजन, वीर नारियों और सैनिकों का हुआ सम्मान 

बिजनौर में वेटरन्स डे का भव्य आयोजन, वीर नारियों और सैनिकों का हुआ सम्मान 

BIJNOR.  DM अंकित कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में वेटरन्स डे का आयोजन किया गया। इस खास अवसर पर वीर नारियों, गैलेन्ट्री अवार्ड विजेताओं और बैटल कैजुअल्टी सैनिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन अनिल कुमार गुप्ता ने की।

जिलाधिकारी ने सैनिकों के अद्वितीय साहस और सेवा को सराहते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में देश की रक्षा करना सबसे कठिन कार्य है। उन्होंने सैनिकों और वेटरन्स का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “देश तभी सुरक्षित रह सकता है जब हमारी सेना मजबूत और हमारी सीमाएं सुरक्षित हों।” उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों से अपील की कि वे अपने अनुभव स्कूलों के बच्चों के साथ साझा करें ताकि युवा पीढ़ी सेना के प्रति प्रेरित हो।

कार्यक्रम में 10 वीर नारियों, 1 कीर्ति चक्र विजेता, 2 सेना मेडल विजेता और 2 बैटल कैजुअल्टी वेटरन्स को सम्मानित किया गया। वीर नारियों को शॉल और मोमेंटो भेंट किए गए, जबकि वेटरन्स को प्रशंसा पत्र देकर उनकी सेवाओं के लिए कृतज्ञता व्यक्त की गई।

कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय नंगली छोईया, ब्लॉक हल्दौर के छात्रों ने देशभक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर कर्नल हर्ष निधि, मेजर सुशील कुमार और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस आयोजन में कुल 47 वेटरन्स ने भाग लिया और देश की सेवा में उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें