Target Tv Live

मिशन निपुण भारत के तहत कार्यशाला आयोजित, निपुण घोषित विद्यालयों को किया गया सम्मानित

मिशन निपुण भारत के तहत कार्यशाला आयोजित, निपुण घोषित विद्यालयों को किया गया सम्मानित

मुरादाबाद। जनपद के विकास खंड डिलारी में मिशन निपुण भारत के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी ठाकुरद्वारा प्रीति सिंह ने की। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग से संबंधित जानकारी चिकित्साधिकारी डिलारी द्वारा साझा की गई, जबकि खंड विकास अधिकारी रूप चंद्र सिंह और सहायक विकास अधिकारी चंद्र पाल सिंह ने विकास खंड के सभी विद्यालयों में 19 पैरामीटर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उप जिलाधिकारी प्रीति सिंह ने बताया कि राज्य परियोजना द्वारा कराए गए विद्यालयों के विद्यार्थियों के थर्ड पार्टी आकलन में प्रथम चरण में 14 और द्वितीय चरण में 56 विद्यालयों को निपुण घोषित किया गया है। इस उपलब्धि पर उन्होंने अभिभावकों, ग्राम प्रधानों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं मेंटर टीम को बधाई दी और शेष विद्यालयों को भी जल्द निपुण बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

खंड शिक्षा अधिकारी भूपेश दिनकर ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षिक योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर निपुण घोषित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रभारी अध्यापक, ग्राम प्रधान और मेंटर टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जितेंद्र कुमार, अजयराज सिंह, सचिन शर्मा, सरिता शर्मा, कपिल कुमार, सतेन्द्र सिंह, कुलदीप कुमार, खिलेन्द्र सिंह, हरपाल सिंह, सुशील कुमार शर्मा, तृप्ता रानी, ललिता रानी, उपेंद्र कुमार सिंह, विजेंद्र सिंह, विश्वजीत मलिक, राजवीर सिंह और ग्राम प्रधान सैफुद्दीन चौधरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन एआरपी जितेंद्र कुमार चौहान ने किया।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें