Target Tv Live

Amroha Breaking: विकास से लेकर बेसिक शिक्षा तक, पेंशनर्स के लाखों रुपये फंसे, गांधी सभागार में हुआ बड़ा ऐलान

Amroha Breaking: विकास से लेकर बेसिक शिक्षा तक, पेंशनर्स के लाखों रुपये फंसे, गांधी सभागार में हुआ बड़ा ऐलान

TargetTvLive | अमरोहा
रिपोर्ट – अवनीश त्यागी

पेंशनर्स की मासिक बैठक में गरजे सेवानिवृत्त कर्मचारी, 5 विभागों की लापरवाही उजागर, पेंशनर कक्ष के उद्घाटन की तैयारी तेज

अमरोहा। सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन जनपद अमरोहा की मासिक बैठक शुक्रवार 22 अगस्त 2026 को कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में हुई। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चली मैराथन बैठक में पेंशनर्स की समस्याओं पर जमकर मंथन हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनूप सिंह पैसल ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह चिकारा एवं जिला मंत्री राजेन्द्र सिंह राणा ने संयुक्त रूप से किया।

बैठक में सामने आया कि जिले के 5 अहम विभागों में पेंशनर्स के देयकों का भुगतान महीनों से लटका पड़ा है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो शिष्टमंडल विभागों में जाकर आर-पार की वार्ता करेगा।

किन विभागों में फंसे हैं पेंशनर्स के बिल?

बैठक में 5 विभागों से जुड़ी 1-1 गंभीर शिकायतें प्राप्त हुईं –

1. विकास विभाग: महावीर शर्मा एवं शिशुपाल सिंह के चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का भुगतान नहीं।
2. पंचायत राज विभाग: श्री भोपाल सिंह तोमर का अवकाश नगदीकरण भुगतान लंबित।
3. स्वास्थ्य विभाग: श्रीमती शशि बाला एएनएम का जीपीएफ एवं राशिकरण भुगतान अटका।
4. माध्यमिक शिक्षा विभाग: पूनम रानी की अवशेष ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं।
5. बेसिक शिक्षा विभाग: 1995 में सेवानिवृत्त स्वर्गीय पतराम सिंह का वेतन पुनरीक्षण कर पुनरीक्षित पेंशन एरियर का भुगतान न होना।

संगठन ने निर्णय लिया है कि इन सभी विभागों के अधिकारियों को पत्र लिखकर तत्काल निस्तारण की मांग की जाएगी। इसके बाद भी सुनवाई नहीं होने पर संगठन का प्रतिनिधिमंडल संबंधित विभागों में जाकर अधिकारियों से सीधी वार्ता करेगा।

पेंशनर कक्ष लगभग तैयार, कैबिनेट मंत्री से उद्घाटन की तैयारी

बैठक में सबसे बड़ी जानकारी पेंशनर कक्ष को लेकर रही। पेंशनर्स कक्ष बनकर लगभग तैयार हो चुका है, केवल फर्नीचर और AC की व्यवस्था शेष है। कोषाधिकारी महोदय ने आगामी सप्ताह में इसे पूर्ण करने का आश्वासन दिया है।

संगठन ने प्रस्ताव पारित किया कि 16 सितंबर से 27 सितंबर के बीच प्रदेश सरकार के किसी कैबिनेट मंत्री को आमंत्रित कर कक्ष का विधिवत उद्घाटन कराया जाएगा। इसके लिए 27 अगस्त को पेंशनर कक्ष में ही कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई है, जिसमें संरक्षक ओम प्रकाश गोला जी को भी आमंत्रित किया जाएगा और उद्घाटन की पूरी रूपरेखा तय होगी।

अन्य महत्वपूर्ण निर्णय

आज की बैठक में एक नया सदस्य बना तथा चार सदस्यों ने नवीनीकरण शुल्क जमा किया।
हस्ताक्षर याचिका की दूसरी लाट भेजने के लिए अधिक से अधिक प्रपत्रों पर हस्ताक्षर करने का आह्वान किया गया।
16 सितंबर को प्रदेश स्तर पर वार्षिक अधिवेशन एवं प्रदेश कार्यकारिणी गठन में जनपद से अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष सहित दो अन्य पेंशनर प्रतिभाग करेंगे।
जेल विभाग से सेवानिवृत्त तेजपाल नागर के लंबित चिकित्सा बिल के मामले में स्पष्ट हुआ कि जेल विभाग कोषागार के अधीन नहीं होता। उनकी पत्रावली जिलाधिकारी महोदय से स्वीकृत करा दी गई है, अब कलेक्ट्रेट के बिल लिपिक से संपर्क कर बिल बनवाने की सलाह दी गई।

गौ रक्षा पर भी हुई चर्चा

बैठक में हिंदू भगवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ रक्षा प्रकोष्ठ गौरव शर्मा ने भी प्रतिभाग किया। उन्होंने गौ संरक्षण पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी पेंशनर्स से गौ रक्षा को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

बैठक को अमीपाल सिंह, योगेन्द्र मोहन शर्मा, सोमदत्त सिंह, मास्टर जयपाल सिंह, श्योनाथ सिंह प्रजापति, सुनील त्यागी, शिशुपाल सिंह एबीएसए, ज्ञानेंद्र त्यागी, कुंवरपाल सिंह आदि ने भी संबोधित किया।

बाइट – अनूप सिंह पैसल (जिलाध्यक्ष), शिवेन्द्र सिंह चिकारा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), राजेन्द्र सिंह राणा (जिला मंत्री), अमीपाल सिंह (उपाध्यक्ष) पेंशनर्स एसोसिएशन जनपद अमरोहा।

#AmrohaNews #PensionersAssociation #UPNews #TargetTvLive #AvnishTyagi #AmrohaCollectorate

Leave a Comment

यह भी पढ़ें