Target Tv Live

बिजनौर : फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट पर मंत्री सख्त, जल निगम खोदी सड़कों पर कार्रवाई के संकेत

बिजनौर जिला अस्पताल में फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट का मामला, मंत्री कपिल देव अग्रवाल सख्त

जल निगम की खोदी सड़कों पर भी कार्रवाई के संकेत, 3 दिन में रिपोर्ट तलब

बिजनौर | 31 दिसंबर 2025

बिजनौर जिले में फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट और जल निगम ग्रामीण की लापरवाही को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। जिले के प्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने जिला अस्पताल में गलत चिकित्सा प्रमाण पत्र बनाए जाने के मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को तत्काल जांच कर दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता जनता के साथ धोखा है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जल निगम की सड़क खुदाई बनी जनता की परेशानी

ग्रामीण इलाकों में पेयजल योजनाओं के तहत जल निगम द्वारा सड़कों की खुदाई के बाद मरम्मत न कराए जाने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इसे गंभीर मानते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि—

  • पेयजल योजना से जुड़े सभी गांवों की सूची तैयार की जाए
  • उप जिलाधिकारियों व वरिष्ठ अधिकारियों से स्थलीय जांच कराई जाए
  • तीन दिन के भीतर जांच रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध कराई जाए

मंत्री ने संकेत दिए कि रिपोर्ट के आधार पर सीधी जिम्मेदारी तय की जाएगी

प्राथमिक शिक्षा में सुधार पर जोर

समीक्षा बैठक में मंत्री ने बेसिक शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि प्राथमिक विद्यालयों में—

  • सुरक्षित, स्वच्छ और आकर्षक वातावरण बनाया जाए
  • शिक्षा की गुणवत्ता ऐसी हो कि बच्चे स्वेच्छा से स्कूल आने को प्रेरित हों

उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था की मजबूती ही जिले के भविष्य की नींव है।

विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयसीमा अनिवार्य

मंत्री ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि—

  • सभी विकास एवं निर्माण कार्य निर्धारित मानकों और समयसीमा में पूरे हों
  • जनप्रतिनिधियों को विभागीय योजनाओं की पूरी जानकारी दी जाए
  • योजनाओं के शुभारंभ और लोकार्पण में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही नहीं

मंत्री ने स्पष्ट किया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए और उन्हें समाधान की जानकारी भी दी जाए।

स्वच्छता, पर्यावरण और गोवंश संरक्षण पर निर्देश

  • स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने सार्वजनिक शौचालयों की उपयोगिता सुनिश्चित करने के आदेश
  • लगाए गए पेड़ों के संरक्षण में लापरवाही न हो
  • सर्दी के मौसम को देखते हुए गोवंश खुले में न पाए जाएं, इसके लिए ठोस व्यवस्था की जाए

कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट

मंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य किया जाए।

DM ने दिया भरोसा

जिलाधिकारी जसजीत कौर ने मंत्री को आश्वस्त किया कि उनके सभी निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाएगा और विकास कार्य गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ पूरे कराए जाएंगे।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक धामपुर अशोक राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, अपर जिलाधिकारी वान्या सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह सहित सभी उप जिलाधिकारी और जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें