बिजनौर में मानव-गुलदार संघर्ष पर बड़ा एक्शन, गंगा घाटों और पर्यावरण सुधार के आदेश
डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक, कई विभागों को दिए सख्त निर्देश
बिजनौर, 29 अगस्त 2025।
जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में शनिवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में मानव-गुलदार संघर्ष निवारीकरण, गंगा समिति, जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, उपायुक्त मनरेगा, जिला पंचायत राज अधिकारी रिज़वान अहमद, एसीएमओ डॉ. राहुल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल रहे।
गुलदार प्रभावित इलाकों में बनेगी खास टीमें
- वन विभाग को निर्देश: संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष टीमें गठित की जाएं।
- टीमों को दिया जाएगा गुलदार से बचाव का प्रशिक्षण।
- स्वयंसेवी वन मित्रों की अनिवार्य भागीदारी।
- गांवों में जागरूकता अभियान और प्रशिक्षण कार्यक्रम।
- प्रवेश मार्गों पर सोलर सर्च लाइट, आबादी क्षेत्रों में चैन लिंक/सोलर फेंसिंग की व्यवस्था।
गंगा तटीय गांवों पर फोकस
- गंगा घाटों पर स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था।
- जर्जर शौचालयों की मरम्मत का आदेश।
- ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम वनों का विकास।
- बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सा कैंप लगाने के निर्देश।
पर्यावरण और प्रदूषण नियंत्रण पर जोर
- वाहनों से होने वाले धुएं और उत्सर्जन पर नियंत्रण की समीक्षा।
- ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 का कड़ाई से पालन।
- एमआरएफ सेंटर प्रबंधन और अपशिष्ट के संग्रह से निस्तारण तक की प्रक्रिया पर चर्चा।
- कम्पोस्टिंग/आरडीएफ और लिगेसी वेस्ट निपटान की प्रगति रिपोर्ट पर विचार।
जिलाधिकारी का सख्त संदेश
जसजीत कौर ने अधिकारियों को साफ चेतावनी दी कि मानव-गुलदार संघर्ष रोकथाम, गंगा घाटों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरे करें।










