Target Tv Live

भारतीय किसान यूनियन बरूकी की मासिक पंचायत संपन्न

भारतीय किसान यूनियन बरूकी की मासिक पंचायत संपन्न

                  बिजली समस्याओं पर हुई चर्चा

बिजनौर/शादीपुर : भारतीय किसान यूनियन बरूकी की मासिक पंचायत आज शादीपुर स्थित 33 केवी बिजली घर पर संपन्न हुई। पंचायत की अध्यक्षता विक्रम सिंह ने की, जबकि संचालन का दायित्व धर्मवीर सिंह ने निभाया। इस पंचायत में क्षेत्र के किसानों की बिजली संबंधी समस्याओं पर गहन चर्चा की गई।

किसानों ने पंचायत में मांग की कि उनके नलकूपों के लिए 12 घंटे लगातार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कुछ समस्याओं का तत्काल समाधान कराया, जबकि कुछ मामलों के लिए अधिशासी अभियंता बिजनौर और किरतपुर SDO ने 15 दिन के भीतर समाधान का आश्वासन दिया। विशेष रूप से, क्षेत्र की ढीली बिजली लाइनों को 15 दिनों में ठीक कराने और गलत बिलों को सही करने की बात कही गई।

इसके अलावा, बिलाई मिल के किसानों ने आग्रह किया कि जब तक उनका गन्ना भुगतान नहीं हो जाता, उनके बिजली कनेक्शन न काटे जाएं। इस मुद्दे पर भी पंचायत में चर्चा हुई और समाधान के प्रयास किए गए। इस अवसर पर जई, अधिशासी अभियंता बिजनौर और किरतपुर SDO को मौके पर बुलाकर किसानों की समस्याओं का निवारण किया गया।

जिला मीडिया प्रभारी संदीप त्यागी ने कहा कि क्षेत्र के किसानों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा और उनकी बिजली समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा।

इस पंचायत में बृजेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी संदीप त्यागी, अमरदीप सिंह, तिलकराम ख़ौबे, कर्मेंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह, बागराज सिंह, नरपल सिंह, धर्मपाल सिंह, चमन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सौरभ, सुखेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, कपाली महेसो देवी, परम सिंह, सुभाष सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें