मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-फित्र की दी शुभकामनाएं
https://x.com/MIB_India/status/1906268305310064902?t=PIIP3jVJgZwblXwqDI3EQg&s=08
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-फित्र की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व खुशियों, मेल-मिलाप और सामाजिक एकता का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि ईद-उल-फित्र का त्यौहार आपसी भाईचारे और सौहार्द को बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने सभी लोगों से इस पर्व पर सद्भावना और सामाजिक सौहार्द को और मजबूत करने का संकल्प लेने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और शांति की कामना करते हुए कहा कि यह त्यौहार अमन-चैन और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने सभी से सौहार्द और एकता बनाए रखने की अपील की, जिससे समाज में शांति और समृद्धि बनी रहे।
प्रदेशभर में ईद-उल-फित्र का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह से ही नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और मिठाइयों का आदान-प्रदान किया। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि सभी नागरिक शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मना सकें।












