Target Tv Live

चैत्र नवरात्रि मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक ने किया मंदिर परिसर का निरीक्षण

चैत्र नवरात्रि मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक ने किया मंदिर परिसर का निरीक्षण

बलरामपुर। आगामी चैत्र नवरात्रि मेले के मद्देनजर आदि शक्ति मां पाटेश्वरी देवी मंदिर, तुलसीपुर में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पुलिस अधीक्षक बलरामपुर  विकास कुमारपुलिस अधीक्षक जीआरपी मण्डल गोरखपुर श्सदीप कुमार मीना ने आज मंदिर परिसर का भौतिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेला कंट्रोल रूम, CCTV कंट्रोल रूम, पुलिस सहायता केंद्र, तीर्थ स्थल, मंदिर गौशाला, बैरियर एवं पार्किंग व्यवस्था, रेलवे स्टेशन तुलसीपुर व आस-पास के क्षेत्रों का भी भ्रमण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और मेले का आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। प्रशासन का उद्देश्य मेले में भक्तों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और भीड़ को सुव्यवस्थित तरीके से नियंत्रित करना है, जिससे श्रद्धालु बिना किसी बाधा के दर्शन व पूजा-अर्चना कर सकें।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें