Target Tv Live

अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

बलरामपुर: पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब एवं वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रेहरा बाजार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी उतरौला श्री राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी रेहरा बाजार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। इस टीम ने 17 मार्च को अभियुक्त मनोज कुमार गुप्ता पुत्र केशव राम गुप्ता, निवासी ग्राम वजीरगंज, थाना वजीरगंज, जनपद गोण्डा (हालपता- कोमल यादव के किराये का मकान, नथुनिया मोड़, थाना रेहरा बाजार, जनपद बलरामपुर) को नथुनिया मोड़ से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के पास से 11 केन किंगफिशर ब्रांड बियर (500ml), 67 पाउच ब्ल्यू लाइम देशी शराब (200ml) एवं 1100 रुपये नगद बरामद किए गए। पुलिस ने उसके विरुद्ध मु0अ0स0 33/2025 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राहुल यादव, हेड कांस्टेबल झिनकू यादव, एवं कांस्टेबल राहुल सिंह शामिल थे।

पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार ने बताया कि जनपद में अवैध शराब और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें