Target Tv Live

भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत में किसानों की समस्याओं का समाधान

भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत में किसानों की समस्याओं का समाधान

बिजनौर/बरूकी : आज ग्राम बरूकी सोसाइटी में भारतीय किसान यूनियन की क्षेत्रीय मासिक पंचायत आयोजित की गई, जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई और समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए गए। पंचायत में PNB बैंक के मैनेजर को बुलाकर किसानों की बैंक संबंधी दिक्कतों का समाधान कराया गया।

पंचायत में निर्णय लिया गया कि सोसाइटी में किसानों पर खाद और बीज के साथ जबरदस्ती दवाइयां न थोपी जाएं, बल्कि किसानों की सहमति से ही उन्हें आवश्यक सामग्री दी जाए। इसके अलावा, बिजली विभाग से आग्रह किया गया कि किसानों के बिजली कनेक्शन न काटे जाएं और बकाया गन्ना भुगतान शीघ्र कराया जाए, ताकि किसान आर्थिक रूप से राहत महसूस कर सकें।

इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी संदीप त्यागी, बृजेश, तिलकराम ख़ौबे, धर्मवीर सिंह, बेगराज सिंह, सुभाष मास्टर, ब्रह्मपाल, निपेंद्र डबास, सौरभ सहित कई प्रमुख किसान नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभा के अंत में भारतीय किसान यूनियन जिंदाबाद के नारों के साथ किसानों ने अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया और संगठन के प्रति अपना विश्वास जताया।

– संवाददाता

Leave a Comment

यह भी पढ़ें