Target Tv Live

रतनगढ़ में 23 फरवरी को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

रतनगढ़ में 23 फरवरी को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

 

बिजनौर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जनपद बिजनौर द्वारा 23 फरवरी को विकास खंड नूरपुर के ग्राम रतनगढ़ में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर गोमती पब्लिक स्कूल में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संचालित होगा।

सोसायटी के डायरेक्टर व मीडिया प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह योगी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में अनुभवी महिला एवं पुरुष चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा, मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। दृष्टिबाधित रोगियों के लिए विशेष रूप से नेत्र परीक्षण की व्यवस्था की गई है, जिसके अंतर्गत जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए जाएंगे।

इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाना और जरूरतमंद लोगों को आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान करना है। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें