नजीबाबाद में व्यापारी सुरक्षा फोरम की मासिक बैठक, अग्निशमन अधिकारी व आरटीआई कार्यकर्ता सम्मानित

नजीबाबाद। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान की मासिक बैठक का आयोजन कोतवाली मार्ग स्थित नगर संरक्षक उमापति गर्ग के प्रतिष्ठान पर किया गया। इस अवसर पर व्यापारिक और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में व्यापारियों के सहयोगी अग्निशमन अधिकारी के.एस. जादौन तथा सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा को संस्था की ओर से सम्मान पत्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ प्रदेश मंत्री संजीव अग्रवाल ने व्यापारी समाज को देश की वित्तीय और वितरण व्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि व्यापारी राष्ट्रभक्त और समाजसेवी होते हैं। उन्होंने जीएसटी के रूप में सबसे अधिक करदाता होने के बावजूद व्यापारियों के सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की और उनकी एकता पर बल दिया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे संरक्षक उमापति गर्ग ने व्यापारी वर्ग को संगठित रहने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस दौरान नगर संरक्षक अनिल अग्रवाल, संरक्षक सरदार हरेंद्र सिंह, नगर कोषाध्यक्ष सौरव अग्रवाल, नगर महामंत्री अनुज अग्रवाल, नगर मंत्री सिकंदर खान सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
सभा का संचालन साहित्यकार प्रदीप डेज़ी ने किया। बैठक में सुनील राजपूत, सचिन गुप्ता, जितेंद्र कक्कड़, अजय अग्रवाल, जावेद, जाकिर, विपुल गर्ग, शक्ति गर्ग, संजीव ग्रोवर, अनुज अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, आफताब, जितेंद्र जैन, नीरज सिंघल, नीरज एडवोकेट सहित कई गणमान्य व्यापारी उपस्थित रहे।












