Target Tv Live

खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरने की चेतावनी

खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरने की चेतावनी

किरतपुर। विकासखंड किरतपुर के शिक्षकों ने विभागीय अधिकारियों द्वारा की गई कथित मनमानी और अनुचित कार्यवाही के विरोध में आवाज बुलंद की है। जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी है कि यदि 10 दिनों के भीतर दोषपूर्ण कार्यवाहियों को निरस्त नहीं किया गया, तो वे धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

शिक्षक संघ ने दो प्रमुख मामलों को उठाया है। पहला मामला प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर की प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुरजावटी का है, जिन्हें बिना किसी जांच के निलंबित कर दिया गया है। शिक्षक संघ ने इसे अन्यायपूर्ण करार देते हुए तत्काल बहाली की मांग की है। दूसरा मामला उच्च प्राथमिक विद्यालय बनेड़ा के पूरे स्टाफ से जुड़ा है, जिनके विरुद्ध की गई कार्यवाही का अभी तक कोई संतोषजनक निस्तारण नहीं हुआ है। संघ का कहना है कि यह विद्यालय क्षेत्र में सर्वाधिक छात्र संख्या वाला है, लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण इसकी स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।

शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि न्यायोचित निर्णय जल्द नहीं लिया गया तो शिक्षक मजबूर होकर आंदोलन करेंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की होगी।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें