Target Tv Live

सर्पदंश से बचाव और उपचार पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

सर्पदंश से बचाव और उपचार पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

BALRAMPUR. मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में गुरुवार को राष्ट्रीय सर्पदंश नियंत्रण कार्यक्रम के तहत चिकित्सा अधिकारियों, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट और बीसीपीएम का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर ने की।

प्रशिक्षण के दौरान राज्य मास्टर ट्रेनर डॉ. सौरभ गुप्ता ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से सर्पदंश से बचाव और उपचार के बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सर्पदंश के मरीज का उपचार प्रोटोकॉल के अनुसार शीघ्र और सही तरीके से किया जाना चाहिए। उन्होंने सर्पदंश के लक्षणों जैसे काटने की जगह पर दर्द, सूजन, फफोले, खून का बहना, उल्टी, त्वचा का रंग बदलना, चक्कर आना, सांस लेने में तकलीफ आदि के बारे में जानकारी दी।

CMO डॉ. अनिल कुमार चौधरी,ने बताया कि सर्पदंश के मरीज को जितनी जल्दी हो सके नजदीकी अस्पताल ले जाना चाहिए। यदि 100 मिनट के भीतर उपचार शुरू हो जाए तो मरीज की जान बचने की संभावना 100 प्रतिशत होती है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी सांप जहरीले नहीं होते और जहरीले सांपों के काटने पर भी केवल 50 प्रतिशत मामलों में जहर शरीर में प्रवेश करता है।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार चौधरी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, डीपीएम शिवेंद्र मणि त्रिपाठी, जिला एपिडेमोलॉजिस्ट डॉ. श्यामजी श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें