Target Tv Live

बाँदा में प्रधानों का विरोध प्रदर्शन

 बाँदा में प्रधानों का विरोध प्रदर्शन

BANDA . जनपद के कलेक्ट्रेट कार्यालय में आज अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। प्रधानों ने 25 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।

प्रधानों की प्रमुख मांगे:

1. मनरेगा मजदूरी दर में वृद्धि: प्रधानों ने मांग की है कि मनरेगा में मजदूरी दर को बढ़ाया जाए।

2. गायों के लिए भत्ता वृद्धि: वर्तमान में गायों के लिए दिए जाने वाले 50 रुपये प्रतिदिन में गुड़, चना, खरी हरा चारा आदि की व्यवस्था करना संभव नहीं हो पा रहा है। इसे बढ़ाकर कम से कम 100 रुपये प्रतिदिन किया जाए।

3. मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत मांगें: प्रधानों ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में उनकी 10 प्रमुख मांगों को स्वीकार किया गया था, लेकिन अब तक उन्हें लागू नहीं किया गया है।

सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी:

प्रधानों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा नहीं किया गया, तो वे प्रधान पद से सामूहिक रूप से इस्तीफा देने के लिए बाध्य होंगे।:

बृजेन्द्र सिंह गौतम (प्रधान संघ अध्यक्ष): “हम अपनी मांगे पूरी होने तक शांत नहीं बैठेंगे। जिला प्रशासन को इस पर तुरंत ध्यान देना चाहिए।”

सीपी (पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष): “गायों के लिए दिए जाने वाले भत्ते में बढ़ोतरी की मांग को नजरअंदाज करना, हमारे अधिकारों और जिम्मेदारियों के साथ अन्याय है।”

रिपोर्टर:राजेंद्र कुमार मिश्रा, बाँदा

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें