Target Tv Live

किसान दिवस सम्पन्न, कृषकों की समस्याओं का समाधान और जैविक खेती पर विशेष जोर

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस सम्पन्न
कृषकों की समस्याओं का समाधान और जैविक खेती पर विशेष जोर

BALRAMPUR. DM पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया। इस दौरान कृषकों की समस्याओं को सुना गया और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। उन्होंने किसानों द्वारा दिए गए सुझावों को कृषि क्षेत्र में लागू करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

जैविक खेती पर जोर
किसान दिवस में जैविक खेती के महत्व पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों को जैविक खेती की जानकारी देने के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र और कार्यशालाएं आयोजित की जाएं। उन्होंने कृषि विभाग से कहा कि कृषि से जुड़ी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि किसानों की उत्पादकता और आय में वृद्धि हो सके।

अनुपस्थित अधिकारियों को स्पष्टीकरण का निर्देश
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी और भूमि संरक्षण अधिकारी की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई और उनसे स्पष्टीकरण मांगा।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला कृषि अधिकारी, उपनिदेशक कृषि, लीड बैंक मैनेजर, सहायक निदेशक मत्स्य सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें