Target Tv Live

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन और बलरामपुर पुलिस ने किया सड़क सुरक्षा पर जागरूकता अभियान

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन और बलरामपुर पुलिस ने किया सड़क सुरक्षा पर जागरूकता अभियान

बलरामपुर। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के सहयोग से बलरामपुर पुलिस ने सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए “ऑपरेशन चेतना – हमारी साझा जिम्मेदारी” अभियान के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया।

यह कार्यशाला भगवती आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज में आयोजित की गई, जहां प्रभारी यातायात उमेश सिंह और उनकी टीम ने छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी। छात्रों को सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाने के लिए पंपलेट वितरित किए गए।

कार्यशाला में बताया गया कि गलत दिशा में वाहन चलाना, नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन, सीट बेल्ट का उपयोग न करना, नशे की हालत में वाहन चलाना, हेलमेट न पहनना, और नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करना जैसे नियमों का उल्लंघन सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बनते हैं। इन मामलों पर कार्रवाई करते हुए ई-चालान जारी किए गए।

कार्यक्रम के तहत आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए भी प्रचार-प्रसार किया गया और पंपलेट बांटे गए। अभियान का संचालन बलरामपुर के अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में किया गया।

इस पहल का उद्देश्य यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और जनमानस को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें