Target Tv Live

बांदा: वृद्ध पर दबंगों का जानलेवा हमला, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

बांदा: वृद्ध पर दबंगों का जानलेवा हमला, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

BANDA. बांदा जिले में मीटर थाना क्षेत्र के ग्राम त्रिवेणी में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने एक वृद्ध व्यक्ति पर लोहे के पाइप से जानलेवा हमला किया। इस हमले में वृद्ध मोहनलाल के दोनों पैर और एक हाथ टूट गया। घटना तब हुई जब मोहनलाल अपने गांव त्रिवेणी लौट रहे थे।

पुरानी रंजिश का परिणाम

मोहनलाल ने बताया कि यह हमला पुरानी रंजिश का नतीजा है।दबंगों ने पहले भी उनके घर में घुसकर हमला किया था। जिसका मामला अभी कोर्ट ने विचाराधीन है। इतना ही नहीं आरोपी उनके घर में आगजनी की घटना को भी अंजाम दे चुके हैं।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पुलिस इस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रही है। उनका कहना है कि दबंग उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। कभी भी उनकी हत्या कर सकते हैं।

कानूनी कार्रवाई

घटना के बाद पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है,और आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही का आश्वासन दिया है इस घटना के बाद ग्रामीणों में भाई का माहौल इस घटना के बाद त्रिवेणी गांव में दहशत का माहौल है पीड़ित की पत्नी कलावती ने भी पुलिस और प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि दबंगई की बढ़ती घटनाएं कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रही है।

प्रशासन को चुनौती

इस घटना ने प्रशासन और पुलिस पर कार्रवाई की प्रणाली पर संभव गंभीर सवाल खड़े किए हैं पुलिस को जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना होगा।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें