चांदपुर: तीन मेडिकल स्टोर्स पर अवैध संचालन का आरोप, औषधि निरीक्षक के करीबी ने स्टोर्स बंद करने का दबाव बनाया

CHANDPUR. नगर में औषधि निरीक्षक के करीबी पर तीन मेडिकल स्टोर्स – आशिफ मेडिकल स्टोर, मौ . सराय रफी,अरीशा मेडिकल स्टोर सिलारा रोड और आयशा मेडिकल स्टोर मौहल्ला शाह चन्दन नियर फेमस बेकरी – को अवैध रूप से संचालितए कराने के गंभीर आरोपों के बाद नया मोड़ आ गया है। आरोपों के सार्वजनिक होने के बाद औषधि निरीक्षक के करीबी ने स्टोर्स मालिकों पर दबाव बनाकर स्टोर्स को बंद करने की कोशिश शुरू कर दी है।
स्थानीय सूत्रों का कहना है कि आरोप सामने आने से औषधि निरीक्षक और उनके करीबी असहज हो गए हैं। इसी वजह से मेडिकल स्टोर्स के स्वामियों को धमकाया जा रहा है कि वे अपना संचालन तुरंत बंद कर दें।
इस मामले में जब औषधि निरीक्षक से संपर्क किया गया तो उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा, “मुझे इस मामले में कोई जानकारी नहीं है। मैं अपने पिता के इलाज के लिए अस्पताल में हूं और इस स्थिति पर टिप्पणी करने की स्थिति में नहीं हूं।”
स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह प्रकरण न केवल चिकित्सा क्षेत्र में बढ़ते भ्रष्टाचार को उजागर करता है, बल्कि इसमें शामिल लोगों की असलियत भी सामने ला रहा है। प्रशासन और औषधि विभाग की चुप्पी से स्थानीय लोगों में आक्रोश है, और वे दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
गौरतलब है कि तीनों स्टोर्स – आशिफ मेडिकल स्टोर, अरीशा मेडिकल स्टोर और आयशा मेडिकल स्टोर – पर अवैध रूप से बिना लाइसेंस दवाओं की बिक्री का आरोप है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और क्या यह दबाव मेडिकल स्टोर्स को बंद करने तक ही सीमित रहेगा या इसके पीछे के असली दोषियों पर भी कार्रवाई होगी।












