सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की मासिक बैठक सम्पन्न

BIJNOR. सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, सिंचाई विभाग जनपद बिजनौर की मासिक बैठक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मध्य गंगा फील्ड हॉस्टल, बिजनौर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष लक्खी सिंह ने की।
बैठक में खंडवार समीक्षा की गई और संघ के सदस्यों की हितैषता निधि, स्थाईकरण, वरिष्ठता सूची, एवं अन्य समस्याओं के समाधान को लेकर गहन चर्चा हुई। इस अवसर पर मंडलीय लेखा संप्रेक्षक नवीन शर्मा सहित संघ के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में गजेंद्र सिंह चौहान, शिवेंद्र भारद्वाज, नरेश कुमार, मीनू कश्यप, अर्पित गुप्ता, प्रिंस कुमार, मुकुल तोमर, विवेक कुमार, सचिन गोयल, मुनेश कुमार आजाद, दीपक गौतम, रविंद्र सिंह, विपिन कुमार, अमित कुमार, मोनू कुमार, हरेंद्र सिंह, अरविंद कुमार, गोविंदर और अमित कुमार सहित अन्य सदस्य शामिल हुए।
कार्यक्रम का संचालन जनपद सचिव इंजीनियर अंकित कुमार ने किया। बैठक के दौरान सदस्यों ने संघ की विभिन्न गतिविधियों और आगामी कार्ययोजनाओं पर भी चर्चा की।











