Target Tv Live

18 सितंबर: UP में तबाही का ट्रेलर! बिजनौर समेत 34 जिलों में एक साथ मचेगा हाहाकार, सड़कों पर दौड़ेंगी NDRF की गाड़ियां

18 सितंबर: UP में तबाही का ट्रेलर! बिजनौर समेत 34 जिलों में एक साथ मचेगा हाहाकार, सड़कों पर दौड़ेंगी NDRF की गाड़ियां

लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी ने VC से बजाई खतरे की घंटी, कहा- पिछली गलतियां नहीं दोहराई जाएंगी, बिजनौर की 5 तहसीलों में होगा फुल एक्शन

बिजनौर। 18 सितंबर को यदि आपके शहर, तहसील और गांव में एक साथ सायरन चीखने लगे, चारों तरफ धुआं-धुआं हो जाए और पुलिस-प्रशासन, NDRF, फायर ब्रिगेड सड़कों पर दौड़ती नजर आए तो डरना मत… समझ लेना कि योगी सरकार यूपी को आपदा से लड़ने के लिए अग्निपरीक्षा ले रही है।

Target TV Live के पास इस महा-अभ्यास की एक्सक्लूसिव इनसाइड स्टोरी है।

VC से सीधा वार – जनरल डिमरी का अल्टीमेटम

बुधवार को उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (UPSDMA) के उपाध्यक्ष सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी ने लखनऊ से प्रदेश के 34 संवेदनशील जिलों के अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर लिया। कलेक्ट्रेट के महात्मा विदुर सभागार में बिजनौर के आला अधिकारी मौजूद रहे।

जनरल डिमरी ने दो टूक कहा – “पिछली मॉक ड्रिल में जो कमियां रहीं, उन्हें इस बार दफना दो। हर विभाग को अपना रोल रट लेना होगा। कोई बहानेबाजी नहीं चलेगी।”

उन्होंने सभी जिलों को Vulnerability Mapping यानी खतरा संभावित क्षेत्रों का नक्शा तैयार करने का सख्त आदेश दिया है। इस बार ड्रिल सिर्फ खानापूर्ति नहीं, बल्कि युद्ध स्तर पर होगी। खुद जनरल डिमरी किसी एक जिले में ग्राउंड जीरो पर मौजूद रहेंगे।

बिजनौर क्यों है सेंटर पॉइंट पर?

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व देवेंद्र पाल सिंह ने Target TV Live पर बड़ा खुलासा किया है।
“बिजनौर की पांचों तहसीलों – बिजनौर, नजीना, चांदपुर, धामपुर और नजीबाबाद में एक साथ यह मॉक ड्रिल होगी। 17 सितंबर को इसकी फाइनल रिहर्सल बैठक होगी।”
बिजनौर का चयन यूं ही नहीं हुआ। यहां गंगा का खादर, भूकंप के प्रति संवेदनशीलता और धामपुर-नजीबाबाद की चीनी मिलें व IOCL डिपो जैसे औद्योगिक खतरे हैं। इसीलिए इस बार तीन मोर्चों पर जंग लड़ी जाएगी – भूकंप, केमिकल लीक और भीषण अग्निकांड।

मैदान में कौन-कौन? पूरी फौज उतरेगी!

जिला आपदा विशेषज्ञ प्रशांत के मुताबिक, यह अभ्यास किसी असली जंग से कम नहीं होगा। मैदान में होंगे –

फ्रंट लाइन: NDRF, SDRF, फायर ब्रिगेड, पुलिस, PAC
सेकंड लाइन: होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा, PRD, पूर्व सैनिक
थर्ड लाइन (जनशक्ति): आपदा मित्र, NCC, NSS, युवक मंगल दल, स्काउट एंड गाइड, NGO और IOCL की स्पेशल टीम

जनता के लिए जरूरी सूचना: जिला आपदा कंट्रोल रूम को 24×7 हाई अलर्ट पर डाल दिया गया है। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। इमरजेंसी में सीधे संपर्क करें – 01342-262031

मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी और IOCL के प्रतिनिधि मौजूद रहे, सभी SDM वेब लिंक से जुड़े।

Target TV Live का सवाल: क्या बिजनौर 10 मिनट में आपदा से निपटने को तैयार है? 18 सितंबर को इसका लाइव टेस्ट होगा। प्रशासन की तैयारी पर हमारी नजर बनी रहेगी।

रिपोर्ट – अवनीश त्यागी | Target TV Live, बिजनौर

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें