SIR अभियान पर बड़ा आदेश: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता न रोकी जाएं, विभागीय काम के साथ चलेगा पुनरीक्षण — डीएम जसजीत कौर
बिजनौर | 30 जनवरी 2026
जिले में प्रगाढ़ विशेष निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बड़ा और स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि एसआईआर का कार्य किसी भी स्थिति में नहीं रोका जाएगा और इसे विभागीय दायित्वों के साथ-साथ ही संपादित किया जाएगा। आईसीडीएस सहित किसी भी विभाग का अधिकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं या कर्मचारियों को एसआईआर कार्य से बाधित नहीं करेगा।
यह निर्देश गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक के दौरान दिए गए, जिसकी अध्यक्षता स्वयं जिलाधिकारी ने की।
राशन और पोषण वितरण में लापरवाही पर सख्ती
बैठक में डीएम जसजीत कौर ने उन सीडीपीओ पर सख्त रुख अपनाया, जिन्होंने अब तक लाभार्थियों को शत-प्रतिशत राशन एवं पोषण सामग्री वितरित नहीं की है। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में पिछले तीन माह के वितरण की संपूर्ण जांच कर रिपोर्ट तत्काल प्रस्तुत की जाए।
कुपोषण मुक्त बिजनौर का लक्ष्य
जिलाधिकारी ने दो टूक कहा कि कुपोषण मुक्त जनपद प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि—
- चिन्हित कुपोषित बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण हो
- पोषण पुनर्वास की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए
- आंगनबाड़ी केंद्रों पर गुणवत्तापूर्ण गर्म पका भोजन, टेक होम राशन और पोषण शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए
बेबी फ्रेंडली फर्नीचर अनिवार्य
जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर निर्धारित मानकों के अनुरूप बेबी फ्रेंडली फर्नीचर की 100% उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
जहां फर्नीचर क्षतिग्रस्त या अनुपलब्ध है, वहां प्राथमिकता के आधार पर आपूर्ति करने के निर्देश दिए गए।
वजन जांच में गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई
डीएम ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों का नियमित और सही वजन न कराने पर संबंधित सीडीपीओ और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई तय है।
इसके साथ ही उन्होंने—
- सैम व कुपोषित बच्चों को दवाइयों का शत-प्रतिशत वितरण
- पोर्टल पर फीडिंग और अपडेटेशन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने को कहा
पोषण ट्रैकर और ई-कवच पोर्टल की गहन समीक्षा
बैठक में पोषण ट्रैकर, पोषाहार वितरण की स्थिति, ई-कवच पोर्टल पर फीडिंग, सैम बच्चों का एनआरसी, वजन मशीन सहित सभी बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई।
डीएम ने निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और समयबद्ध पूरे किए जाएं।
बैठक में रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी विमल चौबे, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कसाना, जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरण यादव, डीसी-मनरेगा सहित आईसीडीएस विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
#BijnorNews #DMJasjeetKaur #SIRCampaign #AnganwadiWorkers #ICDS #PoshanAbhiyan #KuposhanMuktBijnor #DigitalNews #UPNews #ElectionRevision #PoshanTracker #AnganwadiCenter #Target Tv Live











