SIR अभियान 2026:
बिजनौर में मतदाता सूची का महाअभियान, हजारों दावे–आपत्तियाँ दर्ज, DM–ADM ने किया बूथ निरीक्षण
विशेष विश्लेषणात्मक समाचार: अवनीश त्यागी
बिजनौर | 18 जनवरी 2026
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर जनपद बिजनौर में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR)–2026 के अंतर्गत रविवार को व्यापक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले की सभी आठ विधानसभा सीटों पर मतदाता सूची को अद्यतन करने की प्रक्रिया तेज़ी से संपन्न कराई गई।
हर बूथ पर BLO रहे मौजूद, पढ़कर सुनाई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट
विशेष अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र 17-नजीबाबाद, 18-नगीना (अजा), 19-बढ़ापुर, 20-धामपुर, 21-नहटौर (अजा), 22-बिजनौर, 23-चांदपुर एवं 24-नूरपुर के प्रत्येक मतदेय स्थल पर बूथ लेवल अधिकारी (BLO) प्रातः 10:30 बजे से 4:30 बजे तक उपस्थित रहे।
मतदाताओं की मौजूदगी में आलेख्य मतदाता सूची (Draft Electoral Roll) एवं ASDD सूची (अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृतक व डुप्लीकेट) को पढ़कर सुनाया गया, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।
फॉर्म-6 से 8 तक की सुविधा, हजारों आवेदन प्राप्त
मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी बूथों पर फॉर्म-6, 6ए, 7, 8 एवं घोषणा पत्र पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराए गए।
आंकड़ों के अनुसार—
- 27 जनवरी 2025 से 5 जनवरी 2026 तक
- फॉर्म-6: 37,925
- फॉर्म-6क: 52
- फॉर्म-7: 1,933
- फॉर्म-8: 19,411
- विशेष अभियान दिवस 18 जनवरी 2026
- फॉर्म-6: 2,598
- फॉर्म-6क: 2
- फॉर्म-7: 61
- फॉर्म-8: 757
इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि अभियान को मतदाताओं का व्यापक समर्थन मिला।
DM–ADM ने किया बूथों का निरीक्षण, प्रक्रिया पर रखी पैनी नजर
अभियान की निगरानी के लिए BLO सुपरवाइजर, AERO एवं ERO लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहे।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा क्षेत्र 22-बिजनौर के
आर्य वैदिक कन्या इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय लुईसली पारकर एवं नई बस्ती काशीराम आवास कॉलोनी स्थित मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया।
वहीं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा क्षेत्र 18-नगीना (अजा) एवं 19-बढ़ापुर के कई बूथों पर स्वयं पहुंचकर संपूर्ण प्रक्रिया का पर्यवेक्षण किया।
उद्देश्य: एक भी पात्र मतदाता न छूटे
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य—
- मतदाता सूची को त्रुटिरहित व अद्यतन बनाना
- सभी अर्ह नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करना
- मतदाताओं को उनके अधिकारों और सुविधाओं के प्रति जागरूक करना है
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे मतदाता सूची की जांच कर समय रहते आवश्यक संशोधन अवश्य कराएं, ताकि लोकतंत्र की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
#SIR2026 #VoterListRevision #BijnorNews #ElectionCommissionIndia
#BLO #VoterAwareness #DigitalNews #UPNews #MatdataSuchi #Target Tv Live












