पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए बिजनौर के किसान
भाकियू टिकैत ने भेजा राहत सामग्री से भरा ट्रक, शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर जारी रहेगा सहयोग
जलीलपुर से अमृतसर तक–किसानों की पहल
बिजनौर जनपद के ब्लॉक जलीलपुर क्षेत्र के किसानों ने बाढ़ प्रभावित पंजाब की मदद के लिए मानवता की मिसाल पेश की है। शमशेर सिंह रधावा, बलजीत सिंह सिद्धू, मोहम्मद हनीफ, याकूब, सोमपाल सिंह, हरिराज सिंह, जसवंत सिंह, प्रिंस चौधरी, अनिल सिद्धू, बब्बू खान, राजीव कुमार समेत कई किसानों के सहयोग से एक ट्रक राहत सामग्री अमृतसर के लिए रवाना किया गया।
राहत सामग्री में क्या-क्या?
- पशुओं के लिए पशु आहार
- प्रभावित परिवारों के लिए मच्छरदानी
- दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं
इस ट्रक को भाकियू (टिकैत) जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान और युवा जिलाध्यक्ष सरदार मनप्रीत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर पंजाब के लिए रवाना किया।
जिला मुख्यालय पर भी जुट रही सामग्री
इधर, बिजनौर जिला मुख्यालय स्थित चक्कर रोड धर्म कांटा पर भी भाकियू कार्यकर्ता पंजाब के लिए खाद्यान्न और अन्य सामग्री एकत्र कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान ने बताया कि –
“भाकियू का शीर्ष नेतृत्व लगातार पंजाब की स्थिति पर नजर रख रहा है। राहत सामग्री वहीं भेजी जा रही है, जहां उसकी सबसे ज्यादा आवश्यकता है। बिजनौर से भी सामग्री नेतृत्व के निर्देश पर ही रवाना की जाएगी।”
संवेदना व्यक्त की
इससे पूर्व भाकियू जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान और युवा जिलाध्यक्ष मनप्रीत सिंह ने आज तक न्यूज़ चैनल के प्रभारी संजीव शर्मा की माता जी के निधन पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में उपस्थित किसान
आज के इस कार्यक्रम में जितेंद्र सिंह, संदीप त्यागी, मुकेश जंधाला, अमित बालियन, आशु चौधरी, विनीत चौधरी, अमित चानमान, सौरभ काकरान, आकाश चौधरी, कीरत बालियान, अंकित कुमार, शिवानु चौधरी, शुभम चौधरी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।











