Target Tv Live

जाहरवीर गोगाजी की म्हाढ़ी पर सिंचाई विभाग का विशाल भण्डारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

जाहरवीर गोगाजी की म्हाढ़ी पर सिंचाई विभाग का विशाल भण्डारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

अफजलगढ़ | रिपोर्ट : Target TV Live

रेहड़ थाना क्षेत्र के खैराबाद में स्थित सैकड़ों साल पुरानी जाहरवीर गोगाजी की म्हाढ़ी पर मुख्य पर्व के अवसर पर इस बार भी भव्य आयोजन हुआ। सिंचाई विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के सौजन्य से सोमवार को बाढ़ नियंत्रण कक्ष, पीली डाम के निकट विशाल भण्डारा आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और प्रसाद ग्रहण किया।

 मान्यता और आस्था

  • जाहरवीर गोगाजी की म्हाढ़ी पर दो दिवसीय मेला लगता है, जो पूरे क्षेत्र की आस्था का केंद्र है।
  • श्रद्धालुओं का विश्वास है कि यहाँ सच्चे मन से प्रसाद चढ़ाने से सर्पदोष का निवारण होता है।
  • कहा जाता है कि संतानहीन दंपत्तियों को संतान की प्राप्ति का आशीर्वाद भी मिलता है।

 विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

भण्डारे में अफजलगढ़ सिंचाई खंड धामपुर के अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार शर्मा, सहायक अभियंता पंकज कुमार जैन, पुनीत कुमार अग्रवाल, जूनियर इंजीनियर शिवेन्द्र भारद्वाज, गजेन्द्र सिंह, नरेश कुमार, नवीन शर्मा, सींच पर्यवेक्षक खूबसिंह, प्रकाश चन्द्र तिवारी, जगदीश सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

वहीं, कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक कुँवर सुशांत सिंह, भाजपा नेता खेल सिंह राजपूत व क्षेत्र के गणमान्य लोग भी सम्मिलित हुए।

 सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया।

 इस तरह का आयोजन न केवल श्रद्धालुओं की आस्था को मजबूती देता है बल्कि सामाजिक समरसता का भी संदेश देता है।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें