Target Tv Live

ट्रक का टायर फटने से 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत

            किरतपुर बस स्टैंड हादसा

ट्रक का टायर फटने से 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत
मृतक ट्रक हेल्पर की फोटो

बिजनौर/किरतपुर।  किरतपुर बस स्टैंड पर शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रक का टायर अचानक फट गया, जिसकी चपेट में आकर जसपुर निवासी 14 वर्षीय शादाब की मौके पर ही मौत हो गई

जानकारी के अनुसार शादाब कम उम्र में ही अपने परिवार की मदद के लिए ट्रक पर हेल्पर का काम करता था। हादसा इतना भीषण था कि वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टायर के धमाके जैसी आवाज पूरे इलाके में गूंज उठी।

स्थानीय लोगों की मदद से शादाब को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की दर्दनाक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 किरतपुर बस स्टैंड हादसे की यह घटना बालश्रम और सड़क सुरक्षा जैसे गंभीर सवाल भी खड़े करती है।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें