Target Tv Live

भारी बारिश को लेकर अलर्ट, बिजनौर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी , कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय

भारी बारिश को लेकर अलर्ट, बिजनौर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी , कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय

दिनांक: 05 अगस्त, 2025

बिजनौर। जिले में आगामी 06 एवं 07 अगस्त को भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के हवाले से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती वान्या सिंह ने नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

 क्या कहता है अलर्ट:

  • अगले दो दिन तेज़ बारिश की संभावना
  • विद्युत आपूर्ति, यातायात और जनजीवन पर असर पड़ सकता है
  • फसल, पशुधन, वन्य जीव और संपत्ति को भी हो सकता है नुकसान

 प्रशासन ने दिए सुरक्षा के सुझाव:

  • घरों में सुरक्षित रहें, दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें
  • अनावश्यक यात्रा से बचें
  • बिजली और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अनप्लग करें
  • वाहन चलाते समय सावधानी बरतें
  • पेड़ों के नीचे न बैठें और कंक्रीट की दीवारों से दूर रहें
  • जल स्रोतों से दूर रहें और बिजली से संबंधित वस्तुओं से संपर्क न करें

24×7 कंट्रोल रूम नंबर – बाढ़ से जुड़ी हर जानकारी यहां से लें

जिला स्तर पर इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर तथा सभी तहसीलों और सिंचाई विभाग में कंट्रोल रूम सक्रिय हैं:

 जिला स्तर (24×7):

📞 01342-262295, 01342-263031

 तहसील स्तर कंट्रोल रूम:

  • बिजनौर – 01342-264048
  • धामपुर – 01344-230035
  • नगीना – 01343-250269
  • नजीबाबाद – 01341-220419
  • चांदपुर – 01345-220521

सिंचाई विभाग बाढ़ नियंत्रण कक्ष:

  • मध्य गंगा बैराज बिजनौर – 01342-263429
  • अफजलगढ़ (धामपुर) – 01344-234247
  • पीली जलाशय चौकी – थाना रहे वायरलेस सेट
  • खो बैराज – 📱 9319450546
  • हरेवली बैराज – (बाढ़ चौकी स्थापित)

 नागरिकों से अपील:

अपर जिलाधिकारी वान्या सिंह ने जिलेवासियों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में घबराएं नहीं, सीधे संबंधित कंट्रोल रूम से संपर्क करें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Target TV Live | आपदा की घड़ी में सतर्कता ही सुरक्षा है!

Leave a Comment

यह भी पढ़ें