Target Tv Live

तेज आंधी और बारिश से गिरा पेड़, तीन बकरियों की मौत, एक भैंस घायल

तेज आंधी और बारिश से गिरा पेड़, तीन बकरियों की मौत, एक भैंस घायल

बांदा। कुदरत के आगे इंसान बेबस नजर आता है, इसका ताजा उदाहरण बांदा जनपद के तिंदवारी थाना क्षेत्र के महेदु गांव में देखने को मिला। शुक्रवार सुबह अचानक तेज आंधी और बारिश के कारण एक बड़ा पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गया, जिससे तीन बकरियां दब गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक भैंस भी पेड़ की चपेट में आ गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। गृहस्वामी ने बताया कि यह हादसा सुबह अचानक आए तेज आंधी और बारिश की वजह से हुआ। उन्होंने बताया कि इस घटना से उन्हें करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है, ताकि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मिल सके। फिलहाल, स्थानीय प्रशासन को मामले की जानकारी दे दी गई है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें