एजुकोल स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल घोषित, मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

धामपुर (बिजनौर)। नगीना मार्ग स्थित एजुकोल स्कूल, धामपुर में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया, जिससे छात्रों में उत्साह देखने को मिला। परीक्षाफल प्राप्त करने के बाद बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं और अभिभावक उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रशासन ने कक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। कक्षा 4 में कलश चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा 7 में अवनी चौहान ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा, इंजीनियर नवीन शर्मा की सुपुत्री सौम्या ने अपने अनुभाग में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने मेधावी छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने सभी छात्रों को अगले कक्षा में प्रोन्नत होने पर बधाई दी और कहा कि मेहनत और लगन से पढ़ाई करने पर सफलता निश्चित रूप से मिलती है।
इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों ने छात्रों की मेहनत और लगन की सराहना की तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।












