भुईयार समाज उत्थान समिति की बैठक संपन्न, समाज के विकास पर जोर

बिजनौर। भुईयार समाज उत्थान समिति की क्षेत्रीय बैठक सरस्वती शिशु मंदिर, नूरपुर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंगू सिंह ने की, जबकि संचालन समिति के महामंत्री बलजीत सिंह ने किया।
बैठक में समिति के अध्यक्ष करण पाल सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष बलवंत सिंह, कोषाध्यक्ष सुभाष सिंह सहित समाज के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस दौरान समाज के उत्थान, शिक्षा और संगठन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। समिति के संरक्षक एवं संस्थापक राजपाल भुईयार ने समाज के लोगों से संगठित रहने और शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। साथ ही, आगामी 11 जून 2025 को संत कबीर साहेब जी के प्रकाट्योत्सव को धूमधाम से मनाने पर जोर दिया गया।
बैठक में ग्राम पुरैना, झीरन, मनूपूरा, विजयनंगला, लिंडरपुर मंडियों आदि गांवों से आए प्रतिनिधियों ने अपने विचार साझा किए। इसके साथ ही, नूरपुर में क्षेत्रीय समिति का गठन किया गया। इस समिति में देवराज सिंह को अध्यक्ष, हरि सिंह भुईयार और मुकेश कुमार को उपाध्यक्ष, विजेंद्र सिंह भुईयार को महामंत्री, महेश कुमार एडवोकेट को मंत्री और कैलाश भुईयार को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। वहीं, मान सिंह भुईयार को प्रचार मंत्री तथा रिंकू कुमार, गौरव कुमार, राजवीर सिंह, परविंदर सिंह, निपेन्द्र विकास, भूपेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह (पूर्व प्रधान) और जयपाल सिंह भुईयार को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने समाज के हित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया और समाज की उन्नति के लिए जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया।










