Target Tv Live

बांदा: गेहूं के खेत में मिली अज्ञात युवती की लाश, हत्या की आशंका

बांदा: गेहूं के खेत में मिली अज्ञात युवती की लाश, हत्या की आशंका

बांदा। जनपद के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कमासिन रोड स्थित कुचेंदु मोड़ के पास बुधवार शाम एक अज्ञात युवती का शव गेहूं के खेत में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। खेत मालिक आसाराम के बटाईदार ने शव को देखा और तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों को बुलाकर युवती की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन रात तक उसकी पहचान नहीं हो सकी। शव की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या कर शव को खेत में फेंका गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज के मर्चरी हाउस भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

इस मामले में क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही है, ताकि युवती की पहचान हो सके।

फिलहाल, पुलिस इस घटना की गहनता से जांच कर रही है और युवती की पहचान व हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें