Target Tv Live

किसान महापंचायत के लिए बिजनौर से हजारों किसानों का काफिला रवाना

मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत के लिए बिजनौर से हजारों किसानों का काफिला रवाना

BIJNOR. संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आयोजित किसान महापंचायत में भाग लेने के लिए सोमवार को बिजनौर जिले से हजारों किसानों का काफिला रवाना हुआ। यह काफिला जिला अध्यक्ष सोनू चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों वाहनों के साथ नुमाइश ग्राउंड में एकत्रित होकर मुजफ्फरनगर के लिए प्रस्थान किया।

इस किसान महापंचायत में भाग लेने के लिए प्रदेश संगठन मंत्री लक्ष्मी नारायण शर्मा, जिला महासचिव विजय पहलवान, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, रामकुमार सिंह, अंकुर कुमार, महेंद्र सिंह, जगत सिंह, तहसील अध्यक्ष कोमन सिंह, हरिराज सिंह, कविराज सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. विजय सिंह, अमरपाल सिंह, अशोक कुमार, कल्याण सिंह, राजीव चौहान सहित बड़ी संख्या में किसान नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

किसानों का यह विशाल जत्था भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के आह्वान पर हो रही इस महापंचायत में भाग लेने पहुंच रहा है। किसानों की मुख्य मांगों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी, किसानों के खिलाफ दर्ज मामलों की वापसी और अन्य कृषि सुधार शामिल हैं।

मुजफ्फरनगर में हो रही इस महापंचायत को किसानों के हक में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। हजारों की संख्या में किसान इस आंदोलन को समर्थन देने के लिए एकजुट हुए हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें