संत शिरोमणि रविदास की जयन्ती पर भव्य भण्डारे का आयोजन

धामपुर। संत शिरोमणि गुरू रविदास की 648वीं जयंती के पावन अवसर पर ग्राम नौरंगाबाद स्थित गुरू रविदास धर्मशाला, स्योहारा रोड, धामपुर में भव्य भण्डारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया और गुरू रविदास जी के उपदेशों का स्मरण किया।
भण्डारे के आयोजन में समिति अध्यक्ष ब्रजेश कुमार (टिल्लू), बाबू सुधीर गोपाल, नरेश कुमार, चमन सिंह, श्रवण कुमार, राजेंद्र सिंह, कमल कुमार, युगल किशोर, चन्द्रपाल सिंह, गेंदा सिंह, नरेन्द्र सिंह, इशान्त सिंह, जगदीश सिंह, भूपाल सिंह, सन्तराम सिंह, जयप्रकाश सिंह, सोहनलाल, वेदप्रकाश, संजय सिंह, बलवीर सिंह, जयराम सिंह, राजपाल सिंह, सुन्दर सिंह, रविन्द्र सिंह, फूल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, गजेंद्र सिंह, अनिल कुमार एवं दिलावर सिंह फौजी समेत कई गणमान्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गुरू रविदास जी के विचारों को आत्मसात करने की प्रेरणा ली और सामाजिक समरसता के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। आयोजन समिति के सदस्यों ने भण्डारे की सफलता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।












