भुइयार समाज उत्थान समिति की कार्यकारिणी का पुनर्गठन, करणपाल सिंह बने अध्यक्ष

बिजनौर। भुइयार समाज उत्थान समिति की कार्यकारिणी का पुनर्गठन नगर के शक्ति नगर, रिंग रोड स्थित महासिंह के आवास पर संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता समिति के संस्थापक एवं संरक्षक राजपाल सिंह भुइयार ने की। सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें गुजरापुरा निवासी करणपाल सिंह को अध्यक्ष, बलवंत सिंह जिलेदार को कार्यकारी अध्यक्ष, बलजीत सिंह दरोगा जी को महामंत्री, रोशनपुर जहांगीर निवासी हरपाल सिंह को उपाध्यक्ष, और देवानंद भुइयार को युवा इकाई अध्यक्ष चुना गया।
इस अवसर पर महासिंह, राजपाल सिंह, नरेन्द्र सिंह, और संदीप कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने समाज के उत्थान के लिए एकजुट रहने और शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भुइयार समाज को संगठित होकर अपनी प्रगति के लिए प्रयासरत रहना चाहिए।
बैठक में गोपाल सिंह, महेंद्र सिंह, भारत भूषण, मुन्नु सिंह, सुरेश कुमार, उत्तम कुमार, पवन कुमार झीरन वाले, विशाल कुमार, ओमकार सिंह, देवराज सिंह, जयपाल सिंह, सुभाष सिंह, विजय पाल सिंह, महेश चंद, देवेंद्र कुमार, और चरण सिंह सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दयानंद भुइयार ने किया।











