Target Tv Live

साइबर थाना द्वारा वृद्धजनों के लिए साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

थाना गौरा चौराहा पुलिस व साइबर थाना द्वारा वृद्धजनों के लिए साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में थाना गौरा चौराहा पुलिस और साइबर थाना द्वारा आबर पैगापुर में वृद्धजनों के लिए साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के सहयोग से “ऑपरेशन चेतना – हमारी साझा जिम्मेदारी” के तहत आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में थानाध्यक्ष सतेन्द्र वर्मा, कम्प्यूटर ऑपरेटर जगप्रसाद वर्मा और आरक्षी पंकज कुमार ने साइबर अपराधों से बचाव के विभिन्न उपायों के बारे में जानकारी दी।

साइबर सुरक्षा के सुझाव:

1. एईपीएस फ्रॉड से बचाव: आधार कार्ड का बायोमैट्रिक लॉक हमेशा सक्रिय रखें।

2. स्क्रीनशेयरिंग एप्स से सावधानी: किसी अनजान व्यक्ति द्वारा बताए गए एप्स को डाउनलोड न करें।

3. व्यक्तिगत जानकारी गोपनीय रखें: अपना व्यक्तिगत विवरण अनजान लोगों के साथ साझा न करें।

4. सोशल मीडिया सुरक्षा: टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन रखें और मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें।

5. ऑनलाइन खरीदारी सावधानी: किसी भी अनधिकृत वेबसाइट या विज्ञापन से खरीदारी न करें।

 

कार्यक्रम में ठगी से बचने और साइबर अपराध की स्थिति में शिकायत दर्ज कराने के उपाय भी बताए गए। ठगी का शिकार होने पर निकटतम साइबर हेल्प डेस्क या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने की सलाह दी गई। इसके अतिरिक्त, ऑनलाइन शिकायत के लिए राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल का उपयोग करने की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय वृद्धजन उपस्थित रहे और कार्यक्रम की सराहना की। उपस्थित लोगों ने साइबर सुरक्षा के प्रति अपनी जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें