Target Tv Live

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा नगर खेल कुंभ में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, बर्धवान अकैडमिक टीम बनी विजेता

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा नगर खेल कुंभ में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, बर्धवान अकैडमिक टीम बनी विजेता

बिजनौर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) बिजनौर नगर द्वारा नगर खेल कुंभ के अंतर्गत क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। यह टूर्नामेंट बर्द्धमान डिग्री कॉलेज ग्राउंड में संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। टूर्नामेंट में बर्धवान अकैडमिक की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. नवनेश कोठारी रहे। मुख्य वक्ता विभाग संगठन मंत्री सतेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। शारीरिक एवं खेल विभाग प्रमुख जयदीप शर्मा ने खेलों को युवाओं के जीवन में अनुशासन और समर्पण का प्रतीक बताया।

इस अवसर पर प्रांत सहमंत्री सुधांशु चाहल, विभाग संयोजक हनी अहलावत, जिला संयोजक भास्कर शर्मा, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अनमोल देसवाल, नगर सहमंत्री गुरदीप और रितिक सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए गए। सभी ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सराहना की। इस आयोजन ने युवाओं में खेल भावना और प्रतिस्पर्धा की ऊर्जा का संचार किया।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें