शमसाबाद में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन, समाजसेविका रेनु त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

शमसाबाद । ई एंड एच फाउंडेशन और सीएमएस फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से शमसाबाद में एक दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन समाजसेविका श्रीमती रेनु त्रिपाठी ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया।
फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि ई एंड एच फाउंडेशन शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार कार्यरत है। इस शिविर का उद्देश्य आम लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उनके स्वास्थ्य का नि:शुल्क परीक्षण कर उन्हें उचित सलाह प्रदान करना था।
इस आयोजन में नगर पंचायत से पवन कुमार, सीएचसी से विजय कुमार, आशुतोष, अवधेश राजपूत, डॉ. सुबोध, डॉ. अनुपम, अनुराग मिश्रा, शैलेन्द्र, आज़म अली, सरताज मोहम्मद, विजय, प्रवीण, कंचन, महेश, इकरा, नेहाल, सन्नवर, और रेहान समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने लोगों को उनके स्वास्थ्य से संबंधित सुझाव दिए और आवश्यकतानुसार आगे के उपचार के लिए मार्गदर्शन किया।
ई एंड एच फाउंडेशन के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की और इसे समाज के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। शिविर का समापन स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आयोजकों द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।












